{"_id":"5c25193fbdec2256a2237b96","slug":"contractor-s-men-attacked-fierce-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":" ठेकेदार के लोगों ने प्रधान पर किया घातक हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार के लोगों ने प्रधान पर किया घातक हमला
Thu, 27 Dec 2018 11:56 PM IST
nazim nazim
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: nazim nazim
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
हमले में घायल रणथंमल के प्रधान जयपाल सिंह रावत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन नौकुचिया-रणथंमल मोटर मार्ग में अनियमितता की शिकायत करने से बौखलाए ठेकेदार के लोगों ने गुरुवार को सड़क पर घर से दुकान को आ रहे रणथंमल के प्रधान की कार को रास्ते में ट्रैक्टर लगाकर रोक लिया और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने प्रधान के सिर पर लोहे के रॉड से कई बार प्रहार किया। इससे प्रधान जयपाल सिंह रावत बेहोश होकर गिर पड़े। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर प्रधान को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। राजस्व पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। साथ ही सड़क का काम भी रोक दिया गया है।
पीएमजीएसवाई के तहत इन दिनों नौकुचिया-रणथंबल सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। रणथंमल के प्रधान जयपाल सिंह रावत (32) पुत्र ध्यान सिंह सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं की जांच की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। प्रधान द्वारा शिकायत करने से ठेकेदार और उसके आदमी काफी नाराज थे। गुरुवार की सुबह प्रधान जयपाल सिंह रावत अपनी कार से मौलेखाल बाजार स्थित अपनी दुकान को आ रहे थे।
करीब सुबह साढ़े नौ बजे नौकुचिया-रणथंमल सड़क में ओखलिया के पास ठेकेदार के लोगों ने बीच सड़क में ट्रैक्टर खड़ा कर प्रधान की गाड़ी रोक दी। प्रधान अपने वाहन से बाहर निकले तो आसपास मौजूद ठेकेदार के लोगों ने प्रधान पर फावड़ा, लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर वही पर गिर पड़े। इस दौरान काफी रक्त स्राव भी हो गया। कुछ देर बार टैक्सी चालक विनोद सिंह वहां से गुजरा तो उसकी नजर सड़क पर बेहोश पड़े प्रधान पर गई। टैक्सी चालक ने प्रधान को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल पहुंचाया। डाक्टरों ने बताया कि प्रधान के सिर पर काफी चोट है। सिर में छह टांके लगे हैं गर्दन तथा हाथ, पांव में भी गंभीर चोट है। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने प्रधान को हायर सेंटर हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
बाद में होश में आने पर प्रधान ने बताया कि उनके वाहन से 52 हजार रुपये की नगदी और कागजात वाला बैग भी गायब है। घटना की जानकारी मिलने पर पीएमजीएसवाई के जेई विजय रावत घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल प्रभाव से सड़क का काम रुकवा दिया है। उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी और पीएमजीएसवाई के उच्चाधिकारी मौके का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ही काम शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। राजस्व उप निरीक्षक अभिनव कुमार ने बताया कि मुकेश सिंह, ठाकुर दास, गोविंद सिंह बिष्ट, कैलाश सिंह, छत्रपाल सिंह, रोहिताश, जगत सिंह के खिलाफ धारा 147, 324, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। सभी सातों आरोपित हल्द्वानी के रहने वाले हैं।
घटना के बाद लोगों में आक्रोश
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। प्रधान पर हुए हमले की सूचना मिलने के बाद आसपास के गांवों से भारी संख्या में ग्रामीण कपराढै़या स्थित पटवारी चौकी पहुंच गए। उन्होंने राजस्व पुलिस से हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान पटवारी चौकी में काफी शोर शराबा रहा। एसडीएम मोनिका आर्या भी पटवारी चौकी पहुंच गई। एसडीएम ने राजस्व पुलिस और पुलिस को हमलावरों को जल्द पकडने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।