फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Continuous rains affected normal life

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित

Wed, 01 Jul 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Wed, 01 Jul 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Continuous rains affected normal life

लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। बारिश से भिकियासैंण तहसील में एक मकान  क्षतिग्रस्त हो गया है। झिमार-भीताकोट-सल्ट, पारकोट-जाख-बैनाली सड़क बंद हो गई है। जबकि मोतियापाथर में उफनाए नाले में दो मवेशी बह गए।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। आज अल्मोड़ा में शाम तक 15 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। नदी, नाले पूरे उफान पर हैं। बारिश के चलते बाजारों में भी भीड़भाड़ कम रही।
विज्ञापन


लमगड़ा ब्लाक के मोतियापाथर के निकट तल्ली जेठीकोड़ के पास गधेरे में एक गाय और एक बैल बह गए हैं। जिले की प्रमुख सड़कें हालांकि खुली हैं।

बारिश से मौलेखाल तहसील के अंतर्गत झिमार-भीताकोट-सल्ट और द्वाराहाट की पारकोट-जाख-बैनाली मार्ग में कई स्थानों पर मलबा आ गया है और यह सड़क बंद हो गई है।

बारिश से जिले की कोसी, सुयाल, रामगंगा, सरयू, पनार आदि नदियों में जल स्तर बढ़ गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में गधेरों में भी पानी बढ़ने से कई स्थानों पर लोगों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच दिन से अल्मोड़ा नगर और आसपास के क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति बुरी तरह चमराई हुई है। कई मोहल्लों में तीन से चार दिन बाद भी पानी की सप्लाई नहीं हुई है। लोग नौलों, धारों से पानी ला रहे हैं। कई लोग बारिश का पानी उपयोग में ला रहे हैं।

बारिश के बाद से नगर की पेयजल आपूर्ति चरमराई हुई है। कोसी नदी में सिल्ट आने और जल स्तर बढ़ जाने से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।

जल संस्थान के अधिकारियों के मुताबिक सिल्ट आने से कोसी नदी में पंप नहीं चल पा रहे हैं। जिससे यह स्थिति बनी है। पानी नहीं आने से लोग बरसाती पानी इकट्ठा कर रहे हैं। वहीं कई लोग नौलों और प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाकर किसी तरह गुजारा करने को मजबूर हैं।


पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों में जल संस्थान के खिलाफ जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है। गत दिवस लोगों ने एडम्स पंप हाउस में प्रदर्शन किया, चक्का जामकर पंपहाउस की खिड़कियों के शीशे भी तोड़ डाले थे।

 इसके बावजूद भी जल संस्थान पानी की आपूर्ति नगर में सुचारू नहीं कर सका है। बरसात के मौसम में भी लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed