फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressmen's anger against inflation

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा, भाजपा का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Congressmen's anger against inflation
महंगाई के विरोध में पुतला फूंकते कांग्रेसी। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। महंगाई के विरोध में एकजुट हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी चौक पर भाजपा सरकारों का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं, दालें महंगी हो गई हैं। अच्छे दिनों के सब्जबाग दिखाकर सत्तासीन हुई भाजपा का असली चेहरा अब उजागर हो गया है। महंगाई से लोगों का जीना दूभर हो गया है। तत्काल दाम नहीं गिरे तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

गांधी चौक पर एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महंगाई के लिए कांग्रेसियों ने भाजपा की सरकारों का कोसा। वक्ताओं ने कहा कि देश में अमन-चैन और अच्छे दिन लाने के वायदे किए गए थे, लेकिन आज सब उलट हो गया है।
विज्ञापन

युवाओं के लिए रोजगार नहीं हैं। दाल और प्याज जैसी रोजमर्रा की जरूरतों के दाम आसमान छू रहे हैं। वक्ताओं ने इस दौरान सरकारों का पुतला आग के हवाले किया और विरोध प्रदर्शन जताया। इस दौरान पीसीसी मेंबर कैलाश पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, चरन भाई, अमन शेख, सोनू सिद्दीकी, आनंद रावत, कुलदीप कुमार, बसंत नेगी, रघुवर शर्मा, यतीश रौतेला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed