फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressmen roared against central government in almora

केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Congressmen roared against central government in almora
चौघानपाटा अल्मोड़ा में केंद्र सरकार का पुतला जलाते कांग्रेसी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/सोमेश्वर/जैंती। बढ़ती महंगाई और किसान उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा, सोमेश्वर और जैंती में केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला जलाया। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अल्मोड़ा में दिन में कांग्रेसी चौघानपाटा में एकत्र हुए और केंद्र सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा शासनकाल में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। आए दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। गैस सिलेंडर के दामों में भी सरकार लगातार बढ़ोत्तरी कर रही है। सब्सिडी के नाम पर जनता को बीस से तीस रुपये देकर छला जा रहा है। कोरोनाकाल में कई लोगों को रोजगार भी छिन गया है। वहीं कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन को सरकार कुचलने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष गीता मेहरा, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, अंबी राम, हर्ष कनवाल, युकां प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडे, सचिन आर्या, विनोद सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

सोमेश्वर चौराहे पर ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल, बालम भाकुनी, प्रकाश खाती, प्रकाश बिष्ट, श्याम सिंह दोसाद, हीरा मेहरा, चंदन वर्मा, चंद्रशेखर लोहनी आदि ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इधर जैंती में केंद्र सरकार का पुतला फूंकने वालों में ब्लाक अध्यक्ष गिरीश जोशी, गोपाल महरा, चंदन बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, जीत सिंह, शंकर भंडारी, नाथ सिंह धानक, सुंदर जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘डबल इंजन की सरकार को हर मोर्चे पर फेल’
मौलेखाल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसान उत्पीड़न के खिलाफ मौलेखाल ब्लाक मुख्यालय में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और नारेबाजी की। उन्होंने डबल इंजन की सरकार को हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल करार दिया। उन्होंने कहा कि जनता का झुकाव कांग्रेस की ओर है। सल्ट विधानसभा उपचुनाव और 2022 के चुनाव में जनता कांग्रेस को विजयी बनाएगी। वहां ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय रावत, जिला उपाध्यक्ष गोपाल रावत, आनंद प्रकाश, गोपाल आर्या, आनंद भंडारी, मोहन सिंह रावत, दिनेश पवार, मनोज उपाध्याय आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed