{"_id":"5d89170e8ebc3e93d62b054a","slug":"congressmen-protest-to-start-heart-care-unit-almora-news-hld357820349","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट केयर यूनिट शुरू कराने को कांग्रेसियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट केयर यूनिट शुरू कराने को कांग्रेसियों का धरना
विज्ञापन
गांधी पार्क में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में हार्ट केयर यूनिट दोबारा संचालित करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गांधी पार्क में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जनहित में हार्ट केयर यूनिट को पुन: संचालित करने की मांग उठाई।
दोपहर में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्र हुए और धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के काफी प्रयासों के बाद अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में हार्ट केयर यूनिट की स्थापना हुई। इसका लाभ अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत के अलावा कुमाऊं की सीमा से लगे गढ़वाल मंडल के लोगों को भी मिल रहा था। आरोप लगाया कि वर्तमान स्थानीय विधायक की उदासीनता के चलते हार्ट केयर यूनिट को 12 सितंबर को प्रदेश सरकार ने बंद कर दिया, जो कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगलों के किराए का करोड़ों रुपये माफ कर रही है, लेकिन हार्ट केयर यूनिट को संचालित करने के लिए बजट जारी नहीं करना शर्मनाक है।
विज्ञापन
ऐलान किया कि यदि हार्ट केयर यूनिट को पुन: संचालित नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला और संचालन नगर महामंत्री किशन लाल ने किया। धरने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, किरन साह, आनंद बगडवाल, लक्ष्मण ऐठानी, हर्ष कवनाल, नूर खान, प्रीति बिष्ट, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, लीला जोशी, राधा तिवारी, तारा तिवारी, धीरा तिवारी, प्रकाश बिष्ट, पार्वती भंडारी, पारितोष जोशी, तारा जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, पंकज कांडपाल, विनोद वैष्णव, सुरेंद्र लाल लम्टा, प्रमोद पवार, अरविंद रौतेला, हेम तिवारी, मदन डांगी आदि ने भाग लिया।