फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressmen flutter state government statue

कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Mon, 16 Oct 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 16 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Congressmen flutter state government statue
चौघानापाटा अल्मोड़ा में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की मंत्री के पति पर किडनी प्रकरण में शामिल होने का आरोप लगाते हुए चौघानपाटा में प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के सत्तारूढ़ होने के बाद अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने मंत्री को तुरंत बर्खास्त करने की मांग उठाई। 
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता अपराह्न चौघानपाटा में एकत्र हुए और प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की मंत्री के पति द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए धोखे से गरीब व्यक्ति की किडनी निकालना शर्मनाक घटना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस ममले में तुरंत कार्रवाई करे और मंत्री को पद से बर्खास्त करे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित गरीब व्यक्ति को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, प्रवक्ता हेम तिवारी, गीता मेहरा, खजान मिश्रा, राधा बिष्ट, दीपा त्रिपाठी, दिनेश पिलख्वाल, राजीव कर्नाटक, नवाज खान,  अख्तर हुसैन, भीमा पवार, सुनील कर्नाटक, दानिश खान, हर्ष कनवाल, किरन साह, सुरेश उप्रेती, परवेज सिद्धिकी, विनोद वैष्णव, वैभव पांडे, अवनी अवस्थी, अंकुर कांडपाल, शेखर पांडे, रोबिन भंडारी, दीपांशु पांडे आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed