फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressman Protest over Price Hike

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Congressman Protest over Price Hike
अल्मोड़ा चौघानपाटा में पुतला फूंकते काग्रेस कार्यकता - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। केंद्र सरकार की ओर से घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि समेत पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें बढ़ाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध भी जताया।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर के मूल्य में 50 रुपये की बढ़ोतरी करके केंद्र की मोदी सरकार ने जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला है। पहले घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 937 रुपये थी। अब इस बढ़त के साथ ये सिलिंडर 987 रुपये का हो गया है। सिलिंडर महंगा होने से लोगों को घरों में चूल्हा जलाना मुश्किल पड़ रहा है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के मूल्य पहले से ही काफी बड़े हुए हैं। जिस कारण खाद्यान्न, फल, सब्जी आदि की कीमतें आसमान पहुंच गई हैं। जब तक पांच राज्यों में चुनाव थे तब तक ना तो रसोई गैस का मूल्य बढ़ा और ना ही पेट्रोल, डीजल के मूल्य बड़े लेकिन चुनाव समाप्त होते ही रसोई गैस के मूल्य में पचास रुपये की बढ़ोतरी कर भाजपा सरकार ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। वहां पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, कांग्रेस प्रदेश सचिव राबिन भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed