{"_id":"655657fcaf5e80a68c04fcda","slug":"congress-workers-enraged-by-the-chaos-in-the-medical-college-almora-news-c-232-1-alm1001-5025-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता
Thu, 16 Nov 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्राचार्य प्रो. सीपी भैंसोड़ा का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यहां से गर्भवतियों को आए दिन हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है और रास्ते में उनका सामान्य प्रसव हो रहा है। महिला रोग विभाग की इस लापरवाही से जच्चा-बच्चा की जान आफत में फंस रही है। मरीजों और गर्भवतियों को हायर सेंटर ले जाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस नहीं है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुधारने के लिए समय भी पूछा।
कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य का घेराव किया। कर्नाटक ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से खोले गए मेडिकल कॉलेज में गर्भवतियों के सुरक्षित प्रसव तक नहीं हो पा रहे हैं जबकि हर सरकारी अस्पताल में प्रसव होना चाहिए। इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर करना कॉलेज प्रबंधन समेत पूरे विभाग और सरकार की नाकामी है।
उन्होंने बताया कि जिन एंबुलेंस से गर्भवतियों को हायर सेंटर ले जाया जा रहा है, वह जिले की सीमा तक पहुंचने से पहले ही खराब हो जा रहीं हैं। ऐसे में गर्भवतियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के पास अपनी एंबुलेंस न होना चिंताजनक है।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की गई। चेतावनी देते हुए कहा यदि व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। वहां देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, हाजी नूर अकरम खान, रोहित शैली, हेम जोशी, गौरव कांडपाल, अशोक सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।