{"_id":"5f1d5c958ebc3e63ad47e459","slug":"congress-workers-burnt-effigy-of-bjp-state-president-almora-news-hld3910697193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत पर अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में भगत का पुतला जलाया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान कोरोना जिसको होना होता है, हो जाता है, कोरोना किसी के फैलाने से नहीं फैलता, दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान कि कोरोना राष्ट्रीय नेताओं, प्रदेश के नेताओं और सब जगह हो रहा है बेतुका है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को इस तरह की बयानबाजी से परहेज करना चाहिए और लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन के एक मंत्री घूम-घूम कर कई स्थानों पर पार्टी की बैठक ले रहे हैं और खुद कोरोना पॉजीटिव आ गए हैं, जो कि गंभीर है। भाजपा सरकार लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाने, मास्क पहनने की अपील कर रही है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कोरोना महामारी को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुतला फंकने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व सभासद किशन लाल, रॉबिन भंडारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, दीपा साह, फाकिर खान, साकिब अंसारी, पीसी जोशी, जितेंद्र अधिकारी, शरद साह आदि शामिल रहे।