{"_id":"66dc392907de8a99d8027d87","slug":"congress-targets-dhami-government-for-seizing-cartridges-from-bjp-mla-brother-in-ranikhet-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: भाजपा विधायक के भाई से कारतूस पकड़े जाने को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, प्रशासन पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: भाजपा विधायक के भाई से कारतूस पकड़े जाने को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, प्रशासन पर लगाए आरोप
Sat, 07 Sep 2024 04:59 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:59 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया है कि पुलिस और प्रशासन भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी में पकड़े गए रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल व उनके ड्राइवर दिनेश चंद्र को बचाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया है कि पुलिस और प्रशासन भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी में पकड़े गए रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल व उनके ड्राइवर दिनेश चंद्र को बचाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand News: 40 कारतूस के साथ पकड़ा गया भाजपा विधायक का भाई, भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाई
विज्ञापन
शनिवार को रानीखेत पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा शुक्रवार को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पर 7.65 एमएम के 40 कारतूसों की तस्करी में पकड़े गए रानीखेत विधायक के भाई सतीश नैनवाल को पुलिस व प्रशासन बचाने का प्रयास कर रहा है। कार्रवाई करने के बजाए उन्हें लाइसैंस दिखाने के लिए कहा जा रहा है। जो की समझ से परे है।
विज्ञापन