फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress Supervisor Tattali Sense for Candidate Selection

कांग्रेस पर्यवेक्षक ने प्रत्याशी चयन को लेकर टटोली नब्ज

Thu, 07 Mar 2019 12:49 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 07 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Congress Supervisor Tattali Sense for Candidate Selection
अल्मोड़ा में कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह नेगी का स्वागत करते पदाधिकारी और कार्यकर्ता। - फोटो : AMAR UJALA
 प्रत्याशी चयन को लेकर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय पर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पर्यवेक्षक और पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने सर्किट हाउस में बंद कमरे में प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की नब्ज टटोली। सर्किट हाउस पहुंचे कांग्रेस के पांच संगठनात्मक जिलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से राय ली। पर्यवेक्षक नेगी ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी सामाजिक, मिलनसार, जनप्रिय होगा। तीन नामों का पैनल सात मार्च की शाम तक प्रदेश नेतृत्व को सौंपा जाएगा। प्रत्याशी की घोषणा राष्ट्रीय नेतृत्व स्तर से होगी।
विज्ञापन


कांग्रेस के संगठनात्मक जिले अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और डीडीहाट के जिलाध्यक्षों के अलावा अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के अलावा दावेदार और उनके समर्थक  सर्किट हाउस पहुंचे थे। पर्यवेक्षक नेगी अपराह्न डेढ़ बजे सर्किट हाउस आए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद उन्होंने बंद कमरे में सबसे पहले डीडीहाट जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी चयन को लेकर राय जानी। इसके बाद चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी को लेकर राय ली।
विज्ञापन

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट पर कुल 12 लोगों ने दावेदारी की है, लेकिन इनमें से सात दावेदार सुरेश आर्या, हरीश आर्या, प्रमोद कुमार, सज्जन लाल टम्टा, बालकृष्ण, रणजीत दास, सिकंदर पवार अपने समर्थकों के साथ सर्किट हाउस पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर सुरेंद्र सिंह नेगी ने रानीखेत में भी कार्यकर्ताओं की बैठक ली, आगामी लोस चुनाव के लिए प्रत्याशी को लेकर कार्यकर्ताओं का मन टटोला। इस दौरान रानीखेत जिले से एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की, संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट भी पर्यवेक्षक को सौंपी गई। नेगी ने इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किए, कहा कि पुलवामा में हुआ आतंकी हमला सरकार की बड़ी चूक है।

अल्मोड़ा से देर शाम रानीखेत पहुंचे पर्यवेक्षक सुरेंद्र नेगी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रानीखेत, द्वाराहाट और सल्ट विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोस चुनाव को लेकर हाईकमान को शीघ्र प्रत्याशी की घोषणा करनी चाहिए। कहा कि इससे कार्यकर्ता तैयारियों को लेकर सतर्क रहेंगे। पर्यवेक्षक ने कहा कि लिस्ट को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपी जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश आर्या, सल्ट से पूर्व विधायक प्रत्याशी गंगा पंचोली, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल देव, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, अतुल जोशी, अभिषेक बिष्ट, कमलेश बोरा, बचे सिंह देव सहित तीनों विधानसभा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। गीता ठाकुर, पूर्व डीएम चनर राम, आशा टम्टा, किशोरी लाल, नारायण राम बैठक में नहीं पहुंचे।



मनोबल बढ़ाने की जरूरत 
अल्मोड़ा। पर्यवक्षेक सुरेंद्र सिंह नेगी का सर्किट हाउस पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाने की जरूरत है।  उन्होंने कहा कि संसदीय सीट पर जीत की शुरुआत अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से होनी चाहिए। इसके लिए वह न्याय देवता चितई मंदिर भी गए। टिकट एक ही व्यक्ति को मिलता है। प्रत्याशी कोई भी उसे जिताकर राहुल गांधी को मजबूत करें। स्वागत करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, ललित फस्र्वान, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, डीडीहाट के नरेश द्विवेदी, बागेश्वर के लोकमणि पाठक, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, तारा जोशीआदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed