फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress opposes ban on strike by serving employees

Almora News: सेवारत कर्मचारियों के हड़ताल पर रोक का कांग्रेस ने किया विरोध

Fri, 21 Nov 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 21 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Congress opposes ban on strike by serving employees
बागेश्वर। प्रदेश सरकार की ओर से सेवारत कार्मिकों की हड़ताल पर छह महीने के लिए लगाई रोक का कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने सरकार के रवैये को तानाशाहीपूर्ण बताया। एसबीआई तिराहे पर नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृ़त्व में कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए। उनका कहना है कि सरकार की ओर से प्रदेश में कर्मचारियों और युवाओं को रोजगार से दूर रखने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। पूर्व सैनिक परिवारों के युवाओं को उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार नियमित करने के बजाय, उन्हें आंदोलन करने से रोका जा रहा है। सैनिक परिवारों के उपनल के माध्यम से नौकरी कर रहे युवाओं के आंदोलन को भी दबाने के लिए एस्मा लगााने का प्रयास निंदनीय है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, सुंदर गढि़या, दीपक गढि़या, बलवंत राम, लोकमणि पाठक, बालकृष्ण, पूजा आर्य, लक्ष्मी धर्मशक्तू समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


कर्मचारियों पर एस्मा थोपने के विरोध में धामी सरकार का पुतला फूंका

अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने कर्मचारियों पर एस्मा लगाने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए धामी सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को दबाने के लिए अघोषित इमरजेंसी थोप रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के भोज के नेतृत्व में चौघानपाटा में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश आंदोलित है, कर्मचारी अपने हक की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूरन रौतेला, नारायण दत्त पांडेय, तारा चंद्र साह, जया जोशी, गीता मेहरा, किरन आर्या, आनंद बिष्ट, अंबी राम आर्या, गोविंद लाल, निज़ाम कुरैशी, हर्ष कनवाल, चंदन भोज, भैरव गोस्वामी, आसुतोष कनवाल आदि मौजूद रहे।


एस्मा लागू करने के विरोध में कांग्रेसियों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन



रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड के उपनल और अन्य सरकारी कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा न करने और सरकार की ओर से लागू किए गए एस्मा के विरोध में कांग्रेस कमेटी रानीखेत ने शुक्रवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रानीखेत दीपिका आर्या को सौंपा।


ज्ञापन में कहा गया है कि उपनल सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी वेतन विसंगतियों के समाधान, सेवा शर्तों में सुधार, कार्यस्थल सुरक्षा और स्थायीकरण जैसी मांगों को लेकर लंबे समय से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलनरत हैं तथा इन मुद्दों पर संवेदनशील निर्णय की आवश्यकता है। कर्मचारियों का आंदोलन हमेशा संवाद-आधारित समाधान की भावना पर आधारित रहा है, परंतु सरकार द्वारा एस्मा लागू किए जाने से यह संदेश जाता है कि संवाद की जगह दमनात्मक रुख अपनाया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व व्यापार मंडल उपसचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed