Almora: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली कल, जनसभा को करेंगे संबोधित; कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
चार जून को अल्मोड़ा में होने वाली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आगामी चार जून को अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जनसभा को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी अल्मोड़ा में डेरा डाले हुए हैं। मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ सिमकनी मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अल्मोड़ा में होने वाली राहुल गांधी की जनसभा ऐतिहासिक साबित होगी और इसका संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों में जनसभा को लेकर भारी उत्साह है। गोदियाल ने दावा किया कि कार्यक्रम में 25 से 30 हजार लोगों की भागीदारी होगी। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग जनसभा में पहुंचना चाहते हैं, लेकिन वाहनों की सीमित उपलब्धता चुनौती बनी हुई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर जनता और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।
उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा का नेहरू-गांधी परिवार से ऐतिहासिक संबंध रहा है और उसी रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए राहुल गांधी यहां आ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या समेत कई विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने जनसभा स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं।