फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress has betrayed the people in the name of districts: Nishank

जिलों के नाम पर कांग्रेस ने लोगों के साथ विश्वासघात किया : निशंक

Sat, 21 Jan 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 21 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Congress has betrayed the people in the name of districts: Nishank
रानीखेत में आयोजित सभा में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी और निशंक। - फोटो : अमर उजाला

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में पिछले पांच सालों में प्रदेश में विकास का पहिया का जाम हो गया। भाजपा ने रानीखेत सहित चार जिले बनाए, लेकिन कांग्रेस सरकार ने जिलों के नाम पर लोगों के साथ विश्वासघात किया है। मुख्यमंत्री माफिया, भ्रष्टाचारियों के हाथों की कठपुतली बने रहे। सुशासन के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


यहां सुभाष चौक के पास हुई सभा में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार का माहौल है। मुख्यमंत्री खनन, भूमाफिया के हाथों के कठपुतली बने हैं। उन्होंने कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान प्रदेश में हर वर्ग के लोगों का विकास किया गया। रानीखेत सहित चार जिलों की घोषणा की थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने जिलों के मामले में पांच साल तक लोगों को गुमराह किया।
विज्ञापन


उन्होंने नारी निकेतन में संवासिनियों के साथ हुए दुर्व्यवहार का मामला भी उठाया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने उत्तराखंड बनाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे संवार रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यों से जनता त्रस्त है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अपने विधायकी के दौरान कराए गए कार्यों का ब्यौरा रखा। कई लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सभी ने प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, भाजपा प्रत्याशी महेश नेगी, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष मोहन नेगी, कुंदन लटवाल, धन सिंह रावत, दर्शन बिष्ट, मदन माहरा, ज्योति शाह, कैलाश पंत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed