{"_id":"58d955634f1c1b442363e30d","slug":"conductor-filed-a-lawsuit-for-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडक्टर ने लूटपाट करने का मुकदमा दर्ज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडक्टर ने लूटपाट करने का मुकदमा दर्ज कराया
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीजेएम कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने नगर निवासी बाल किशन जोशी के खिलाफ लूटपाट, मारपीट और जान से मारने जैसी कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले की तफ्तीश एसएसआई राजेंद्र प्रसाद को सौंप दी गई है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला इस साल सात जनवरी का है। उत्तराखंड परिवहन निगम पिथौरागढ़ डिपो में परिचालक के पद पर तैनात संजय डालाकोटी ने कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि सात जनवरी की सुबह जब वह बस से पिथौरागढ़ जा रहे थे तो बाल किशन जोशी ने उनके साथ मारपीट कर उनके पास मौजूद 15,250 रुपये और दो तोले की चेन लूट ली।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि बाल किशन ने इस दौरान यात्रियों के टिकट काटने की मशीन भी तोड़ डाली। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में बाल किशन जोशी के खिलाफ धारा 324, 332, 353, 394, 504 और 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की तफ्तीश एसएसआई राजेंद्र प्रसाद को सौंपी गई है।