{"_id":"68dc1cbb7b7b2ca2570478ec","slug":"condolences-on-the-passing-of-leading-fireman-almora-news-c-231-1-shld1005-118938-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जै मैया दुर्गा भवानी, जै मैया.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जै मैया दुर्गा भवानी, जै मैया.....
Tue, 30 Sep 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाइश खेत में आयोजित दुर्गा पूजा पांडाल में भजन कीर्तन करती महिलाएं।
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में सजे दुर्गा और देवी पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन को बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। पूजा पंडाल में आयोजित भजन संध्या में नगर के विभिन्न वार्डों से महिलाएं भजन-कीर्तन करने के लिए पहुंच रही हैं। शाम से देर रात तक सज रही भजनों की महफिल से माहौल भक्तिमय हो रहा है।
दुर्गा पूजा और नगर पूजा कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रमों के दौरान रोजाना सुबह पूजा पंडालों में पूजा, पाठ आरती की जाती है। सायंकाल सरयू आरती के बाद भजन संध्या शुरू होती है। नगर के बागनाथ, ज्वालादेवी, सैम मंदिर, बिलौना, ठाकुरद्वारा, मंडलसेरा, वेणीमाधव, चंडिका वार्ड से महिलाएं कार्यक्रम में पहुंच रही हैं। मंगलवार को महिलाओं ने जै मैया दुर्गा भवानी..., अंबा है मेरी मां, दुर्गा है मेरी मां...., मैं बालक तू माता.. आदि भजन प्रस्तुत किए। दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष मुकेश साह और नगर पूजा कमेटी के मुख्य यजमान पूरन लटवाल ने बताया कि नवमी तक भजन संध्या आयोजित होगी। दशमी के दिन मूर्ति विसर्जन के साथ महोत्सव संपन्न होगा।