अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में गांधी जी का जीवन दर्शन विषय पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में वैभव साह, निकिता नेगी, दिव्या कनवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में कमल भट्ट ने प्रथम और कृष्णा भट्ट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नवनीत पांडेय, डॉ. कपिल नयाल, सुनीता बोरा निर्णायक थे। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर, डॉ. कपिल नयाल ने कहा कि आधुनिक समय में भी राष्ट्रपिता गांधी के विचार प्रासंगिक हैं। इस मौके पर अष्टभुजा दूबे, मोती प्रसाद साहू, तारा दत्त भट्ट, शंकर दत्त भट्ट, बराती लाल यादव, प्रदीप सलाल, धन सिंह धोनी, कृपाल सिंह बिष्ट, प्रमोद पांडेय, कमलेश जोशी, सुमन पाठक, नवीन वर्मा, गणेश पालनी आदि थे।