फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Completion of the seven-day creation Day Festival

होली अखियन डारे गुलाल...

Mon, 09 Feb 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Mon, 09 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Completion of the seven-day creation Day Festival
मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला और विज्ञान शोध समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय रचना दिवस महोत्सव के समापन पर हुई नृत्य सम्राट उदयशंकर और ध्रुपदाचार्य पं. चंद्रशेखर पंत शास्त्रीय संगीत संध्या में गायकों ने शास्त्रीय संगीत की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि गीत नाट्य प्रभाग के पूर्व निदेशक वरिष्ठ रंगकर्मी प्रेम मटियानी ने उदयशंकर और चंद्रशेखर पंत को शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम के माध्यम से याद किए जाने को शास्त्रीय संगीत के प्रचार-प्रसार में सार्थक पहल बताया। आरोही संगीत अकादमी के कलाकारों ने वंदना प्रस्तुत की। बनारस हिंदू विवि के प्रवक्ता डा. रामशंकर ने शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। उन्होंने राग सावनी विहाग में थ्रिया त्रिताल में देव महादेव अखिल भुवन पति.., राग काफी में होली अखियन डारे गुलाल.. की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


तबले पर आनंद सिंह बिष्ट, हारमोनियम पर राजेंद्र नयाल, तानपुरे पर चंद्रकला भट्ट ने प्रस्तुति दी। संगीत नाटक अकादमी सम्मान से सम्मानित राजीव शुक्ला ने शानदार तबला वादन किया। सुरभि शुक्ला ने कथक नृत्य की मनमोहन प्रस्तुति दी। इस मौके पर शास्त्रीय गायक रामशंकर, तबला वादक राजीव शुक्ला को कौस्तुभ सम्मान से सम्मानित किया गया। कथक नृत्य के लिए सुरभि शुक्ला को युवा प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रेम मटियानी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कलाकारों को सम्मानित भी किया। संचालन किरन पंत ने किया। संयोजक चंद्रकला भट्ट ने सभी लोगों का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed