{"_id":"65b00e2a51190ac603078996","slug":"competition-orgnisd-in-district-almora-news-c-8-1-hld1014-298206-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जै श्री और मां नंदा की टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जै श्री और मां नंदा की टीम ने जीता मैच
Wed, 24 Jan 2024 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 24 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के एनटीडी खेल मैदान में महिलाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक मनोज तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रतिभा दिखाने के लिए जो मंच दिया गया है वह सराहनीय है। प्रतियोगिता में खेले गए दो मुकाबलों में जै श्री और मां नंदा देवी की टीम विजेता रही।
मंगलवार को मां नंदा सर्वदलीय महिला संस्था की ओर से आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच जै श्री और स्टेडियम स्टैनिज के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए जै श्री ने 51 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी स्टेडियम स्टैनिज की पूरी टीम 27 रन पर आउट हो गई और जै श्री ने 24 रन से मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला मां नंदा और एनटीडी के बीच खेला गया। मां नंदा ने पहली बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाए। एनटीडी की पूरी टीम 40 रन पर आउट हो गई और मां नंदा ने 18 रन से मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। कमल किशोर, रंजन गुरुरानी, मनोज सनवाल, आबिद अंपायर रहे। यहां राजेंद्र बोरा, गोविंद मेहरा, ताराचंद जोशी, यशवंत पवार आदि मौजूद रहे। संवाद