फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Competition in Almora

Almora News: जूनियर में चंद्रा और सीनियर वर्ग में तनुजा जीती

Sun, 11 Jun 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 11 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Competition in Almora
नगरपालिका सभागार में हुई भाषण प्रतियोगिता में मौजूद प्रतिभागी। संवाद
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की ओर से नगरपालिका सभागार में महिला सशक्तीकरण में हेलेन केलर का योगदान विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें 15 से अधिक स्कूल के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में श्रीकृष्णा विद्यापीठ की चंद्रा कनवाल पहले, मानस पब्लिक स्कूल की ट्यूलिप पंत दूसरे, इसी स्कूल के प्रतीक बिष्ट ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल की तनुजा सिजवाली ने पहला, महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की वंदना तिवारी ने दूसरा, ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल की भूमिका भाकुनी ने तीसरा स्थान पाया। संघ के अध्यक्ष बीएस राणा ने बताया कि विजेताओं को हेलेन केलर जयंती पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। चंद्रमणि भट्ट ने संचालन किया जबकि पुष्पा कैड़ा, रमा भट्ट, भावना नेगी, सुनयना मेहरा, कमल बिष्ट निर्णायक रहे। इस मौके पर महेंद्र सिंह अधिकारी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, संगीता जोशी, अंजू बिष्ट, सुरेंद्र अधिकारी, निशा बिष्ट, स्वाति तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed