{"_id":"6398be64d56e3c585d51efe1","slug":"company-banned-almora-news-hld485152944","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में रोजगार मेले रद्द, कंपनी को किया बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में रोजगार मेले रद्द, कंपनी को किया बैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में 15 दिसंबर तक लगने वाले सभी रोजगार मेलों को रद्द कर दिया गया है। मेेले में बुलाई गई देहरादून की कंपनी को बैन कर दिया गया है। अब नई कंपनी का चुनाव होगा जो शेष रोजगार मेलों में भाग लेकर युवाओं को रोजगार देगी।
जिले के सभी विकासखंडों में 12 से 15 दिसंबर तक रोजगार मेलों का आयोजन होना था। युवाओं को रोजगार देने के लिए देहरादून की एक कंपनी को बुलाया गया। बीते सोमवार को सल्ट में लगे रोजगार मेले में दूर-दराज से युवा तो पहुंचे लेकिन कंपनी का कोई प्रतिनिधि मेले में नहीं पहुंचा। इससे युवाओं को मायूस लौटना पड़ा।
मामले को संवाद न्यूज एजेंसी ने प्रमुखता से उठाते हुए मंगलवार के अंक में बेरोजगार करते रहे इंतजार नहीं पहुंचे नियोक्ता शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। खबर का संज्ञान लेते हुए सेवायोजन विभाग ने कंपनी को बैन कर सात रोजगार मेलों को रद्द कर दिया है। प्रभारी सहायक सेवायोजन अधिकारी मनोज विष्ट ने कहा कि रोजगार मेले में शामिल न होना कंपनी का गैर जिम्मेदाराना रवैया है। अनियमितता बरतने के लिए कंपनी को बैन कर दिया गया है। अब नई कंपनी का चुनाव कर शेष बचे रोजगार मेलों का आयोजन होगा जिसके लिए अलग से तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
अन्य जिलों के सेवायोजन कार्यालयों को भी भेजा पत्र
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा सेवायोजन कार्यालय ने कंपनी के इस कारनामे को अन्य जनपदों से भी साझा किया है। नैनीताल, यूएसनगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में भी इसी कंपनी के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिया जाना था। सल्ट की घटना का हवाला देकर अल्मोड़ा सेवायोजन विभाग ने इन सभी जिलों को कंपनी की अनियमितता बताते हुए इसे बैन करने का आग्रह किया है। संवाद