{"_id":"585d5f2b4f1c1b3e4de3a505","slug":"commaun-first-heart-care-unit-dedicated","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाऊं की पहली हार्ट केयर यूनिट का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाऊं की पहली हार्ट केयर यूनिट का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते सीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यहां बेस अस्पताल में बनकर तैयार कुमाऊं की पहली हार्ट केयर यूनिट का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने जिले को 64.63 करोड़ रुपए की लागत की योजनाओं का तोहफा भी दिया।
विज्ञापन
राहुल गांधी की जनसभा से पहले अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 12 योजनाओं में 4275.01 लाख की योजनाओं का शिलान्यास और 2188.06 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित हार्ट केयर यूनिट का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि हार्ट केयर यूनिट का अल्मोड़ा के साथ ही पूरे राज्य के लोग लाभ उठा सकेंगे। इस मौके पर नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के निदेशक डा.ओपी यादव ने लोगों को हर संभव सुविधा देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने योजनाओं के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पंचायती राज्यमंत्री प्रीतम सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, नंदन घुघतियाल, केवल सती, केएमवीएन उपाध्यक्ष हरीश भाकुनी, सीएम के औद्यौगिक सलाहकार रणजीत रावत, आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष प्रयाग भट्ट, विधायक राजकुमार, पूर्व डीएम चनर राम, डा. ओपी यादव, जिलाधिकारी सविन बंसल, उप पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला, एसएसपी डीएस कुंवर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, सीडीओ जेएस नगन्याल, अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, एसडीएम विवेक राय, फिचा राम चौहान, परियोजना निदेशक डीडी पंत समेत काफी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन