फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Colonel Ram Singh, the first commandant of KRC, died

केआरसी के पहले कमांडेंट कर्नल राम सिंह का निधन, 102 साल की उम्र में हुआ निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Colonel Ram Singh, the first commandant of KRC, died
रानीखेत में 2013 में तत्कालीन नौ सेना अध्यक्ष एडमिरल डीके जोशी से मुलाकात करते कर्नल राम सिंह। अमर ? - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के पहले कमांडेंट कर्नल राम सिंह का 102 साल की उम्र में शनिवार को जयपुर में निधन हो गया। कर्नल राम सिंह को रानीखेत से गहरा लगाव रहा है। चार साल पहले तक वह यहां मालरोड में रहते थे, लेकिन परिजन उन्हें राजस्थान ले गए, जहां वह अपने डॉक्टर पोते, पोती के साथ रह रहे थे। शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बड़े पुत्र कर्नल नरेंद्र सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि दूसरे पुत्र विरेंद्र बिजनेसमैन हैं।
विज्ञापन

पोता डॉ. बॉबी और उनकी पत्नी डॉ. हिमांगिनी जयपुर में रहते हैं। आजादी के बाद कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के वह पहले कमांडेंट (1959-1961) रहे। उनके निधन पर पूर्व ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी, छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, जोगेंद्र बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, कैलाश पांडे, दिनेश तिवारी सहित तमाम लोगों ने गहरी संवेदना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed