फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   College of Nursing to work

नर्सिंग कालेज का काम शुरू

Fri, 27 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Fri, 27 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
College of Nursing to work

संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने पांडेखोला में 17 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले नर्सिंग कालेज का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही कालेज भवन का निर्माण शुरू हो गया है। इस मौके पर तवारी ने कहा कि सरकार ने कालेज निर्माण के लिए 8.65 करोड़ रुपए अवमुक्त कर दिए हैं। कार्यदायी संस्था उप्र निर्माण निगम को नौ महीने के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


 तिवारी ने कहा कि प्रारंभ में नर्सिंग कालेज में छात्र-छात्राओं के लिए 40-40 सीटें होंगी। सरकार ने धनराशि अवमुक्त कर जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी की है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत और चिकित्सा शिक्षा मंत्री हरक सिंह रावत का आभार जताया। संसदीय सचिव ने कहा कि नौ महीने में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके अपर जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र, एसडीएम रिंकू बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप डांगी, बीस सूत्रीय कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन जोशी, बिट्टू कर्नाटक, भूपेंद्र भोज, तारा चंद्र जोशी, मनोज सनवाल, विपिन भट्ट, सिकंदर पवार, परवेज सिद्दीकी, राजेश बिष्ट, अशोक पांडे, संजय दुर्गापाल, अमरनाथ रावत, संदीप जंगपांगी, कार्तिक साह, प्रमोद कुमार, शोबन नगरकोटी, हेम तिवारी, राजेंद्र तिवारी, सचिन आर्या,अख्तर हुसैन, उप्र निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक सीके सकलानी, एनएन सिंह राठौर, आरसी वर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed