फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   'College destroyers destroyed'

‘महाविद्यालय का नाश करने वालों का नाश हो’ 

Thu, 29 Dec 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 29 Dec 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
'College destroyers destroyed'
चैखुटिया में जुलूस निकालते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

 राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने प्रवक्ताओं की नियुक्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान छात्र महाविद्यालयों का नाश करने वालों का नाश हो जैसे नारे लगा रहे थे। जुलूस के बाद हुई सभा में वक्ताओं ने उच्च शिक्षा निदेशालय और शासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने का एलान किया है। छात्रों ने एक जनवरी से धरने का भी एलान किया है।

विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय में हुए आंदोलन के बाद द्वाराहाट पीजी कालेज से अंग्रेजी के प्रवक्ता के पहुंचने और बाद में वापस भेजे जाने से गुस्साए छात्रों ने अंग्रेजी प्रवक्ता सहित खाली पड़े रिक्त पदों में प्रवक्ताओं की नियुक्ति करने, पीजी में हिंदी सहित तीन विषयों की मान्यता देने और भवन के रुके कार्य को शीघ्र शुरू करने आदि मांगों को लेकर महाविद्यालय परिसर से चौखुटिया बाजार तक जुलूस निकाला। 
विज्ञापन


बाद में हुई सभा में वक्ताओं ने उच्च शिक्षा निदेशालय और शासन-प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाया। छात्रों का कहना था कि जब संसाधन ही नहीं हैं तो फिर प्रदेश में कुकुरमुत्तों की तरह महाविद्यालय क्यों खोले जा रहे हैं। छात्रों ने एक जनवरी से धरना देने के साथ आंदोलन तेज करने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस प्रदर्शन में छात्र संघ अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव मयंक, ममता रावत, पूजा मठपाल, दिगंबर नेगी, उमेश, पूजा आर्या, अंजू, विजय, दीपक ममंगाई, बीना सुदरियाल, कविता, उमा, दीक्षा, सीमा, रेखा, नवीन, रेनु, बसंती, सुषमा, कविता, रीता आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed