{"_id":"603d33f78ebc3ee61f0587e0","slug":"collage-opend-in-ssj-almora-almora-news-hld416654848","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद डिग्री कॉलेज में लौटी छात्र-छात्राओं की बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल बाद डिग्री कॉलेज में लौटी छात्र-छात्राओं की बहार
विज्ञापन
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में उमड़ी छात्रों की भीड़।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोरोनाकाल में जिन संस्थाओं पर सबसे बुरा असर पड़ा, उनमें शिक्षण संस्थान भी शामिल रहे। कोरोना की वजह से बंद हुआ डिग्री कॉलेज सोमवार को फिर से छात्र-छात्राओं के लिए खुल गया है। करीब एक साल बाद यहां पहुंचे छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह था। सोमवार को डिग्री कॉलेज में काफी चहल-पहल रही। कक्षाओं में पढ़ाई शुरू हो गई।
कुछ ही प्रयोगात्मक कक्षाएं परिसर में चल रहीं थीं। सभी कक्षाओं में औसतन 50 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। प्राचार्य भी एक साल बाद कक्षाओं में पहुंचे। परिसर निदेशक डॉ. नीरज तिवाड़ी का कहना है कि कक्षाओं में कोविड नियमों के तहत बैठाया गया। इधर डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने एसाइनमेंट भी जमा किए।
अनुमान है कि आने वाले दिनों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में और भी इजाफा होगा। फिलहाल इतनें दिनों बाद खुले कॉलेज में छात्र-छात्राओं की आधी उपस्थिति को भी संतोषजनक माना जा रहा है।
विज्ञापन
स्नताक प्रथम वर्ष वालों ने पहली बार देखी कक्षाएं
अल्मोड़ा। डिग्री कॉलेज में प्रथम वर्ष में दाखिला ले चुके छात्र-छात्राओं ने पहली बार कॉलेज देखा। ऐसा पहली बार हुआ है कि पढ़ाई में इस तरह का व्यवधान आया हो।
इंटर की परीक्षा पास करने के बाद छात्र-छात्राओं को यहां प्रवेश के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अब जाकर उन्होंने कक्षाओं के दर्शन किए हैं। इधर कॉलेज प्रशासकों का कहना है कि इतने दिन बाद खुले कॉलेज में व्यवस्थाएं धीरे-धीरे पटरी पर आ जाएंगी।
कोरोना के बाद महीनों तक कॉलेज बंद रहा। इंटर पास करने के बाद कॉलेज में प्रवेश लेने में काफी समय लग गया था। लग रहा था कि यह पूरा साल ही खराब चला जाएगा। गनीमत है कि अब जाकर कॉलेज खुल गया है। ऑनलाइन कक्षाओं का हमें तो कोई ज्यादा फायदा नहीं मिला।
पुष्पा आर्या, बीए प्रथम वर्ष
आज कॉलेज में आने के बाद काफी अच्छा लग रहा है। काफी समय बाद कॉलेज खुला है। कक्षाओं में प्राचार्य से जो सीधे सीखने को मिलता है वह ऑनलाइन कक्षाओं में नहीं हो पाता है। अब यही प्रार्थना है कि कॉलेज खुला रहे और यहां पर कक्षायें खुलीं रहें।
निकिता भट्ट, बीए प्रथम वर्ष
कोरोना की तैयारियों में फेल रहे इंतजाम
अल्मोड़ा। देश में बढ़ रही कोरोना की दूसरी लहर के बीच अल्मोड़ा में खुले डिग्री कॉलेज में कोरोना को लेकर किसी भी तरह नियमों को लेकर कोई सख्ती नजर नहीं आई। यहां छात्र-छात्राएं बिना मास्क ही घूम रहे थे। कॉलेज में दूरी का कहीं भी पालन होते नहीं दिखा। न ही थर्मल स्कैनिंग की कोई व्यवस्था थी। हालांकि कॉलेज प्रशासन का दावा है कि कोविड नियमों का पालन किया जा रहा है।
कॉलेज में कोविड नियमों का पालन किया जा रहा था। थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई थी। कई महीनों बाद कक्षाओं में पढ़ाई शुरू हुई है। छात्र-छात्राओं में इस बात काफी उत्साह देखने को मिला। - डॉ. नीरज तिवाड़ी, परिसर निदेशक