फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cold Wave due to Rain

Almora News: अल्मोड़ा में बारिश से बढ़ी ठंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cold Wave due to Rain
अल्मोड़ा में लोग बारिश से बचने को छाता लेकर बाजार पहुंचे।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदल ली। जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड का असर बढ़ गया। हालांकि बाद में बारिश थमने के बाद हल्की धूप खिली, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित भिकियासैंण, सोमेश्वर, हवालबाग, चौखुटिया, भैंसियाछाना, सल्ट, ताड़ीखेत, ताकुला, स्याल्दे, लमगड़ा सहित अन्य हिस्सों में सुबह के समय हल्की बारिश हुई। लोगों को बारिश से बचने के लिए छता का सहारा लेना पड़ा। बारिश के बाद यहां ठंड का असर बढ़ गया। हालांकि आधे घंटे बाद बारिश थमी तो बादलों के बीच हल्की धूप निकली। लोग ठंड का असर कम करने के लिए छतों में चटक धूप का इंतजार करते रहे लेकिन बादलों के बीच निकली धूप उन्हें राहत नहीं दे सकी।
विज्ञापन

बारिश के बाद पूरे दिन सर्द हवाएं चलने से लोग ठंड में ठिठुरते रहे। हालांकि पिछले 24 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई। बृहस्पतिवार की तरह तापमान स्थिर रहा। शुक्रवार को अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी वाले इलाकों में कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल
अल्मोड़ा। बारिश, बादलों के बीच कोहरे ने घाटी वाले इलाकों के लोगों की मुश्किल बढ़ाई है। कोसी, दौलाघट, शीतलाखेत सहित अन्य घाटी वाले इलाके घने कोहरे के आगोश में समाए रहे, जिससे यहां ठंड का असर बना रहा। दोपहर बाद कोहर छंटने से लोगों ने राहत महसूस की।

अल्मोड़ा में शुक्रवार को इस तरह आसमान में छाए रहे बादल।संवाद

अल्मोड़ा में शुक्रवार को इस तरह आसमान में छाए रहे बादल।संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed