{"_id":"fcbf5fb7994e3908903b97fc38b7530a","slug":"cnoli-spread-jaundice-woman-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चनोली में फैला पीलिया, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चनोली में फैला पीलिया, महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफलीगैर के चनोली तोक में पीलिया से महिला की मौत हो गई है। दस अन्य लोग पीलिया की चपेट में हैं। लोग झाड़-फूंक और घरेलू उपचार में ही जुटे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया और बीमार लोगों के खून के नमूने लिए।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपाल सिंह रौतेला ने बताया चनोली तोक में दो सप्ताह पूर्व से लोगों को बुखार, कमजारी, बदहजमी जैसी शिकायतें हो रही थी। लोग घरों पर ही उपचार करा रहे हैं। लोगों की चिंता तब बढ़ गई जब मंगलवार को आशा (32) पत्नी मदनराम की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार आशा देवी की हालत बिगड़ने पर उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से छुट्टी पाकर वह घर आ गई थी, लेकिन पीलिया फिर से बिगड़ने के कारण मंगलवार को उसकी मृत्यु हो गई। गांव में 13 वर्षीय अरुण पुत्र कैलाश, 11 वर्षीय खुशबू पुत्री केैलाश, पंाच वर्षीय पिंकी पुत्री शिवलाल, 14 वर्षीय अनीसा पुत्री नवीन सिंह, 50 वर्षीय सरस्वती पत्नी बालीराम सहित दस लोग बीमार हैं।
विज्ञापन
श्री मेहता की सूचना के बाद सीएमओ डा. जेसी मंडल ने जिला अस्पताल से डा. केसी पंाडे के नेतृत्व में टीम गांव भेजी। टीम ने गांव का भ्रमण किया। डा. पंाडे ने कहा कि अन्य रोगियों की हालत नियंत्रण में है। उन्हें नियमित रूप से स्वच्छ उबला पानी पीने और खान-पान संबंधी अन्य सावधानियां बरतने की हिदायत दी गई है। सभी को लीवर संबंधी टानिक दिए गए हैं। उन्हाेंने रोगियों के रक्त के नमूने लिए। डा. पंाडे ने बताया कि नमूने जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
भूपाल रौतेला ने बताया कि पानी के नमूने की भी जांच कराई जाएगी, और पेयजल की स्वच्छता के प्रयास किए जाएंगे। इस संबंध में जल संस्थान से संपर्क किया जाएगा।