फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM will inaugurate the Shravani fair at Jageshwar Dham today.

Almora News: सीएम आज जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का करेंगे शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate the Shravani fair at Jageshwar Dham today.
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम में 16 जुलाई (बृहस्पतिवार) से शुरू होने वाले श्रावणी मेले के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हेलीपैड, गुरड़ाबांज जनसभा स्थल, जागेश्वर धाम, शौकियाथल, वृद्ध जागेश्वर क्षेत्र में व्यवस्थाओं का ट्रायल किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, आवागमन और कार्यक्रम स्थलों की तैयारियों का जायजा लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियोें को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जागेश्वर मंदिर परिसर में पूर्व प्रबंधक प्रकाश भट्ट, पूर्व प्रबंधक भगवान चंद्र भट्ट, पूर्व पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट, आचार्य गोकुल भट्ट, महामंडलेश्वर मोहन चंद्र भट्ट (लाल बाबा) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागेश्वर धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस जवान तैनात
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे और श्रावणी मेले के उद्घाटन से पहले बुधवार को जागेश्वर धाम व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंदिर परिसर, जनसभा स्थल, हेलीपैड और प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जनसभा स्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने पुलिस अधिकारियों और जवानों की ब्रीफिंग ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग के बाद सभी पुलिसकर्मियों को उनके निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर रवाना किया गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed