{"_id":"2cb395657af5b16be84ece0bf24d0274","slug":"cm-saw-the-arrangements-reached-gurudhabanj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने गुरुड़ाबांज पहुंच कर व्यवस्थाएं देखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने गुरुड़ाबांज पहुंच कर व्यवस्थाएं देखीं
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Wed, 04 Nov 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरुड़ाबांज में होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरा कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार राज्योत्सव को शानदार और यादगार बनाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत हेलीकॉप्टर से करीब 11.00 बजे गुरुड़ाबांज के हेलीपैड पहुंचे। इसके बाद वह तहसील परिसर से लगे मैदान में गए। उन्होंने सात नवंबर को यहां प्रस्तावित राज्योत्सव समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश सांस्कृतिक तौर पर काफी समृद्ध है।
विज्ञापन
राज्य स्थापना के मौके पर राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पहाड़ी व्यंजन प्रतियोगिता के माध्यम से सरकार पर्यटन का प्रचार-प्रसार कर रही है। कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
श्रीमती गांधी गुरुड़ाबांज में 100 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले हरीराम टम्टा शिल्पोन्नयन एवं प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास और अल्मोड़ा के उदय शंकर नाट्य अकादमी समेत कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगी।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्योत्सव कार्यक्रम में कोई कमी नहीं रह जाए इसी कारण वह स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे हैं। इस मौके पर क्षेत्र के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, संसदीय सचिव मनोज तिवारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैंसोड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, एनडी भट्ट, मनोज सनवाल, महेश भट्ट, विजय भट्ट आदि मौजूद थे।