फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM's effigy burnt in protest against DDA

कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
CM's effigy burnt in protest against DDA
चौघानपाटा अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। उन्होंने प्रदेश सरकार से डीडीए को वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

दोपहर में कांग्रेस कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हुए। यहां पर मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि दो साल पहले प्रदेश सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर पूरे पर्वतीय क्षेत्र में भी जिला विकास प्राधिकरण जनता पर थोप दिया। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। भवन निर्माण में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भवन निर्माण को नक्शा पास करने के लिए कई दिक्कतें हो रही हैं लेकिन सरकार को जनता की परेशानी से कोई लेना देना नहीं रह गया है। उन्होंने डीडीए को जल्द समाप्त कर जनता को राहत देने की मांग उठाई। वहां नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हर्ष कनवाल, लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, हर्ष कनवाल, किशन लाल, लक्ष्मण ऐठानी, नूर अकरम, राधा बिष्ट, भावना बोरा, मंजू कांडपाल, लीला जोशी, सभासद हेम तिवारी आदि ने थे।
विज्ञापन

डीडीए के खिलाफ गांधी पार्क में दिया धरना, नारे लगाए
अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोगों ने जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में मंगलवार को दोपहर बारह बजे से दो बजे तक गांधी पार्क में धरना दिया। कहा कि सरकार ने डीडीए पर जनता की राय लेने के लिए छह माह पूर्व कमेटी का गठन किया था। पर समिति ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है, जो कि जनता के साथ धोखा है। कहा कि डीडीए समाप्त करने को लेकर मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक और सांसद को पहल करनी चाहिए, ताकि जनता को डीडीए से निजात मिल सके। वहां पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, किशन लाल, पूरन रौतेला, विनोद तिवारी, सुनयना मेहरा, अंबी राम आर्या, हेम तिवारी, मदन डांगी, दीवान धपोला, महेश वर्मा, रमेश आर्या, दान सिंह, लक्ष्मण सिंह, हीरा बिष्ट, दिनेश जोशी, ललित पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed