फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM Pushkas Singh Dhami inaugurated Shravani Fair in Jageshwar Dham,

Almora: सीएम धामी ने श्रावणी मेला का किया शुभारंभ, कहा- जागेश्वर धाम में हर साल पहुंचेंगे 10 लाख श्रद्धालु

Tue, 16 Jul 2024 06:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Jul 2024 06:23 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जागेश्वर धाम पहुंचकर यहां एक महीने तक आयोजित होने वाले प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन
CM Pushkas Singh Dhami inaugurated Shravani Fair in Jageshwar Dham,
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जागेश्वर धाम पहुंचकर यहां एक महीने तक आयोजित होने वाले प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की खुशहाली की कामना की। सभी को श्रावणी मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित है। यही कारण है कि नीति आयोग की रिपोर्ट में प्रदेश को सतत विकास में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। जिले में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। जागेश्वर धाम का मास्टर प्लान के तहत विकास किया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मास्टर प्लान के बाद यहां हर साल 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, इससे जिले में रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अल्मोड़ा जिले में जागेश्वर धाम और यहां आयोजित होने वाला श्रावणी मेला पौराणिक संस्कृति का सजग उदाहरण है। यहां आकर अलग ही शांति की अनुभूमि होती है। यहां बगैर भोलेबाबा के बुलावे के कोई नहीं पहुंचता। जागेश्वर धाम का मास्टर प्लान के तहत विकास हो रहा है इससे रोगजार के द्वार भी खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed