फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM Pushkar Singh Dhami will reach Almora and inaugurate the sports festival at the local stadium

अल्मोड़ा: 22 दिसंबर को सीएम करेंगे खेल महोत्सव का शुभारंभ, BJP की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर पर चर्चा

Fri, 19 Dec 2025 04:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 19 Dec 2025 04:32 PM IST
सार

भाजपा स्थानीय सांसद के कार्यालय में हुई एक बैठक में यह जानकारी साझा की गई। बैठक में आगामी खेल महोत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami will reach Almora and inaugurate the sports festival at the local stadium
सीएम धामी

विस्तार

भाजपा की स्थानीय सांसद कार्यालय में हुई बैठक में बताया गया कि आगामी 22 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा पहुंचकर स्थानीय स्टेडियम में खेल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

 

बैठक में बताया गया कि 22 से 24 दिसंबर तक आयोजित खेल महोत्सव के दौरान फुटबाल, बॉक्सिंग, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, क्रॉस कंट्री सहित कई अन्य खेल आयोजित होंगे। वक्ताओं ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है। यह केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला माध्यम है जो टीम वर्क, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाता है।

विज्ञापन

खेलकूद युवाओं को नशा, गलत संगत और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर उनके समय को सकारात्मक दिशा देता है। उन्हें स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने बताया कि मुख्य द्वार से मंच तक मुख्यमंत्री के स्वागत में पुष्प वर्षा की जाएगी। महिला मोर्चा की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में तिलक कर स्वागत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष महेश नयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, मेयर अजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, ललित लटवाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, अल्मोड़ा मंडल प्रभारी देवेंद्र नयाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed