फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM inaugurated kosi Barrage

मुख्यमंत्री ने किया कोसी बैराज का लोकार्पण 

Wed, 12 Oct 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 12 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
CM inaugurated kosi Barrage
सीएम ने किया बैराज का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। सिंचाई विभाग ने करीब 34 करोड़ रुपए लागत से कोसी बैराज बनाया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को इसका लोकार्पण किया। बैराज का नाम स्व. रामप्रसाद टम्टा के नाम से रखा। कहा कि यह बैराज जनता को पेयजल, सिंचाई, पर्यटन की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन


इससे खास तौर पर अल्मोड़ा नगर में पानी की समस्या को निजात मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि पेयजल पंपों को शिफ्ट करने की योजना को इसी सप्ताह मंजूरी दी जाएगी। कहा कि भविष्य में लमगड़ा ब्लॉक के बमनस्वाल में भी जलाशय बनाया जाएगा। उन्होंने वन विभाग को कोसी नदी क्षेत्र में 10 हजार चाल-खालों का निर्माण करने की योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।  
विज्ञापन


लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बैराज में पर्यटन, मत्स्य पालन, नौकायन आदि गतिविधियां होंगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, जिससे पलायन पर भी रोक लगेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बैराज की परिकल्पना वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने की थी जो आज वास्तव में साकार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भविष्य में इसी तरह का जलाशय लमगड़ा क्षेत्र के बमनस्वाल में भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर नौकायन, मत्स्य पालन आदि व्यवसाय के लिए स्थानीय लोग आगे आएंगे तो उन्हें विशेष छूट देकर प्रोत्साहित किया जाए।

उन्होंने डीएम सविन बंसल को निर्देश दिए कि वन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस क्षेत्र में हर्बल गार्डन विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संग्रहण योजना के तहत राज्य में इस तरह के 21 जलाशय प्रदेश में बनने जा रहे हैं। साथ ही वन क्षेत्र में एक हजार छोटे चाल-खाल बनाए जाएंगे।

उन्होंने वन विभाग को कोसी क्षेत्र में 10 हजार चाल-खाल का निर्माण करने की योजना बनाने को कहा। मुख्यमंत्री ने डीएम को निर्देश दिए कि कोसी से कटारमल, कोसी ब्लॉक मुख्यालय, कोसी से विकास भवन तक के क्षेत्र में विशेष परिस्थितियों में ही खनन, निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में पेयजल की समस्या को देखते हुए कोसी पंप को शिफ्ट करने के लिए शासन को भेजी गई योजना को एक सप्ताह में मंजूरी मिल जाएगी। विधायक मनोज तिवारी ने बैराज के निर्माण पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि बैराज के निर्माण से जहां एक ओर पेयजल, सिंचाई की समस्या का निदान होगा, वहीं दूसरी ओर इससे अनेक युवाओं को रोजगार मिलेगा।


मुख्य अभियंता सिंचाई दिनेश खेतवाल, सीई लोकेश कुमार शर्मा, एसई सिंचाई पीसी मेलकानी ने प्रोजेक्ट का इतिहास, भूगोल बताया। विपिन जोशी कोमल ने संचालन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एके सिकंदर पवार, ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एसडीएम विवेक राय, दुग्ध संघ के अध्यक्ष दीप डांगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, ग्राम प्रधान हरीश जोशी, मोहन टम्टा, सज्जन टम्टा आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed