{"_id":"79cf6f898bbbe250b22bafc01d3613fc","slug":"cm-accommodation-for-roads-would-encompass-bhatt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों के लिए होगा सीएम आवास पर धरना : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों के लिए होगा सीएम आवास पर धरना : भट्ट
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कों की वित्तीय स्वीकृति सरकार द्वारा नहीं दी गई है। जिस कारण सड़कों का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है, जबकि विभाग की तरफ से इन सभी सड़कों का नए सिरे से (एसओआर) आगणन बनाकर शासन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
सीएम को भेजे पत्र में उन्होंने वित्तीय स्वीकृति न मिलने पर सीएम आवास पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
यहां जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीते आठ मई को लोनिवि अपर सचिव और मुख्य अभियंताओं के साथ हुई बैठक में तय हुआ था कि शिड्यूल ऑफ रेट (एसओआर) बदल जाने से कई सड़कों के आगणन दुबारा बनाकर शासन को भेजने की सहमति बनी थी, इसके बाद लोनिवि अल्मोड़ा की तरफ से ज्याड़ी में मोटर पुल, गनियाद्योली-पाली-नदुली, सगनेटी-तिपौला, मोड़ी पहाड़ कटान, ताड़ीखेत-पीपली-मजूरखान मोटर मार्गों का दुबारा आगणन बनाकर शासन को भेज दिया गया था, इसके बावजूद शासन की तरफ से वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री हरीश रावत को पत्र भेजकर इन लंबित सड़कों की शीघ्र वित्तीय स्वीकृति दिलाने की मांग की है। यदि स्वीकृति नहीं मिली तो जनता के साथ सीएम आवास पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन