{"_id":"f367d7d4b12e2dbc8aec9f6a0f77be81","slug":"cm-28-on-the-district-s-three-day-tour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम 28 से जिले के तीन दिवसीय भ्रमण पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम 28 से जिले के तीन दिवसीय भ्रमण पर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
Updated Tue, 26 May 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत 28 मई से जिले के तीन दिवसीय भ्रमण पर आ रहे हैं। सीएम 28 मई को रानीखेत पहुंचेंगे। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रावत 28 मई को देहरादून से हेलीकाप्टर से प्रात: 10:40 बजे मजखाली हेलीपैड उतरेंगे। 11 बजे रानीखेत महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
12 बजे रानीखेत से प्रस्थान कर 12:40 बजे इंटर कालेज देवलीखेत प्रांगण में जन समस्याएं सुनेंगे। तीन बजे वहां से प्रस्थान कर 4:30 बजे भतरौंजखान पहुंचकर जनसंपर्क करेंगे और पैतृक गांव मोहनरी में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
29 मई को 2:30 बजे मोहनरी से प्रस्थान कर तीन बजे भिकियासैंण पहुंचेंगे और जनसभा में भाग लेकर पुन: मोहनरी गांव आएंगे।
30 मई को प्रात: 10:30 बजे मोहनरी से चलकर 11 बजे जीनापानी भतरौंजखान पहुंचेंगे और विकास योजनाओं का शिलान्यास कर जन समस्याएं सुनेंगे। अपराह्न दो बजे बजे जीनापानी हेलीपैड पहुंचेंगे और 2:10 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना होंगे।
विज्ञापन