फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   clinking. steel. overshadowed. clinking. copper. bronze.

Almora News: तांबे, कांसे की खन-खन पर भारी पड़ गई स्टील की ठन-ठन

Mon, 14 Jul 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 14 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
clinking. steel. overshadowed. clinking. copper. bronze.
अल्मोड़ा। एक समय पहाड़ी रसोई की शान रहे तांबे, कांसे और पीतल के बर्तन अब बाजारों से धीरे-धीरे गायब होते जा रहे हैं। आधुनिक जीवनशैली और सस्ते विकल्पों की ओर बढ़ते रुझान के चलते इन पारंपरिक बर्तनों की मांग में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


बाजार में इन बर्तनों की कीमत जहां एक हजार रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक है, वहीं स्टील और प्लास्टिक जैसे हल्के व सस्ते विकल्प के रूप में 400 रुपये से ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन




आधुनिक जीवनशैली और सुविधा के चलते लोग अब पारंपरिक बर्तनों से दूरी बना रहे हैं। हालांकि तांबा, कांसा और पीतल जैसे धातुओं से बने बर्तन स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी माने जाते हैं। लेकिन इनका रखरखाव और कीमत अधिक होने के चलते उपयोग में इनकी जगह अब कम होती जा रही है। एक समय था जब विवाह, नामकरण और अन्य पारिवारिक आयोजनों में इन बर्तनों की भारी मांग रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



क्या कहते हैं व्यापारी



पारंपरिक बर्तनों की घटती बिक्री से न केवल धातु शिल्प पर संकट मंडरा रहा है, बल्कि इससे जुड़े कारीगरों की आजीविका पर भी असर पड़ रहा है। - गिरिजा शंकर, बर्तन विक्रेता, खंचाजी मोहल्ला, अल्मोड़ा


- पहले हर महीने तांबे, कांसे और पीतल के कई सेट बिक जाते थे लेकिन अब मुश्किल से कुछ ही ग्राहक ऐसे आते हैं जो इन बर्तनों की मांग करते हैं। -हरीश बिष्ट, बर्तन विक्रेता, चंपानगर स्याल्दे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed