फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cleen Ranikhet

सफाई व्यवस्था ठेके पर क्या आई चमचमाने लगे हैं ब्रिटिशकालीन बड़े नाले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cleen Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ब्रिटिशकालीन छावनी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए छावनी परिषद ने नई पहल शुरू की है। नगर के बड़े नालों की सफाई की व्यवस्था अब ठेके पर दे दी है। नगर में सात बड़े नाले हैं, जो अंग्रेजों ने बनाए थे। कैंट के सफाई कर्मचारियों का अभाव होने के कारण पूर्व में अधिकतर नाले चोक रहते थे, अब यह व्यवस्था ठेके पर दे दी है। इसका असर भी दिखने लगा है।
विज्ञापन

रानीखेत छावनी देश की 62 छावनियों में बड़ी कैंट के रूप में शुमार है। स्वच्छता सर्वेक्षण में पूर्व में इस छावनी को तीसरी रैंकिंग मिल चुकी है, लेकिन सफाई कर्मचारियों का अभाव और फंड की कमी के चलते रैंकिंग में गिरावट आने लगी थी, इधर अब फिर से स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन बनाने की मुहिम शुरू कर दी गई है। पूर्व में कैंट ने सफाई व्यवस्था को ठेके पर दिया था। इसके बाद ठेकाप्रथा को समाप्त कर दिया गया था। लॉकडाउन के बाद संविदा पर रखे गए कई सफाई कर्मियों को परिषद को हटाना पड़ गया। जिसका सीधा असर सफाई व्यवस्था पर दिखने लगा। इधर, अब फिर से ठेका प्रथा की शुरुआत हो गई है। नगर के सभी बड़े नालों की सफाई का जिम्मा छावनी परिषद ने सितंबर से ठेके पर दे दिया है। ठेकेदारों ने भी नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। सातों बड़े नाले पूर्व में गंदगी से चोक रहते थे। बदबू के चलते लोगों का जीना दूभर हो जा रहा था। व्यवस्था ठेके पर जाने से अधिकांश नाले भी अब साफ सुथरे नजर आने लगे हैं। छावनी के स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि ठेका प्रथा एक सितंबर से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed