फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cleaning of River Should be Our Responsibility

नदियों को स्वच्छ बनाना सबकी जिम्मेदारी : डीएम

Sat, 13 Jul 2024 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 13 Jul 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of River Should be Our Responsibility
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम विनीत तोमर। सूचना विभाग - फोटो : Samvad
कलक्ट्रेट में डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता में हुई गंगा सुरक्षा समिति की बैठक
विज्ञापन

अल्मोड़ा। डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि नदियों में गंदगी और कूड़ा डालने वाले चिन्हित होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जीवनदायिनी नदियों को स्वच्छ बनाना सबकी जिम्मेदारी है, इसके लिए गंभीरता से काम करने होंगे।

डीएम ने जल निगम को जिन स्थानों पर एसटीपी का निर्माण होना है। इसकी डीपीआर जल्द बनाने के निर्देश दिए। कहा जिले में कई दूषित नाले नदियों में मिलते हैं इनकी मैपिंग होगी। बजट की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जिला परियोजना अधिकारी को नदियों के किनारे बसावट की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा किनारे बसे गांवों से नदियों में कूड़ा पहुंचने से रोकने की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग की होगी। वहां पर ग्रीन हिल्स सोसायटी की अध्यक्ष वसुधा पंत, प्रो. जेएस रावत, जिला गंगा सुरक्षा समिति की परियोजना अधिकारी रंजीता, सहायक परियोजना निदेशक तारा ह्यांकी, ईई जल निगम संजीव वर्मा, ईई जल संस्थान अरुण कुमार सोनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed