{"_id":"66f7087eebb0e772f6025bd4","slug":"claims-and-objections-will-be-settled-by-december-24-almora-news-c-232-1-alm1004-117878-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 24 दिसंबर तक होगा दावे और आपत्तियों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 24 दिसंबर तक होगा दावे और आपत्तियों का निस्तारण
Sat, 28 Sep 2024 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी। सूचना विभाग
अल्मोड़ा। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड मस्तुदास ने शुक्रवार को अल्मोड़ा में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को पूरी गंभीरता से पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसंबर तक कराया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने जिला कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिले के ईआरओ, सहायक निर्वाचन अधिकारी और बीएलओ से जनपद पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और निर्देश भी दिए। उन्होंने बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन, मतदाता सूची, एपिक कार्ड में मिल रही विसंगतियों आदि की समीक्षा की। वहां पर एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा, सुनील कुमार राज, सीमा विश्वकर्मा, एनएस नगन्याल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत आदि थे। संवाद