{"_id":"637e6b713fed3279710980eb","slug":"civic-aminities-ranikhet-news-hld4830067116","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मल्ली मिरई मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर चढ़ा जनप्रतिनिधियों का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मल्ली मिरई मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर चढ़ा जनप्रतिनिधियों का पारा
विज्ञापन
इस हालत में है बग्वालीपोखर-मल्ली मिरई मोटर मार्ग। संवाद
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर-मल्ली मिरई मोटर मार्ग की हालत जर्जर है। लंबे समय से मांग के बावजूद विभाग उदासीन है जिस कारण क्षेत्रवासियों में रोष है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सड़क सुधारीकरण के लिए मोर्चा खोलते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
सड़क बदहाली के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है। मेल्टा प्रधान प्रमोद जोशी, भंडरगांव प्रधान दीपिका भंडारी आदि ने 30 नवंबर तक सड़क ठीक नहीं होने पर क्षेत्रवासियों के साथ दोसाद पुल पर जाम लगाने की चेतावनी दी है। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि विभाग को एक हफ्ता पहले सूचना दी गई थी लेकिन विभागीय अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। मार्ग में जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं तो दूसरी ओर मोटर मार्ग अनेक स्थानों पर दरक रहा है। कुछ स्थानों पर तो सड़क एक ओर से पूरी साफ हो गई है।
विभागीय अधिकारियों को भी इस बात की जानकारी है। इसके बावजूद सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। इस मार्ग पर थली के पास पुल पार करते ही सड़क गहरी खाई की ओर धंस रही है। दोसाद पुल भी खतरे की जद में है। पुल में रंग रोगन का कार्य तक नहीं हुआ है। जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि सड़क के रखरखाव के लिए पीएमजीएसवाई के अधिकारी बजट होने के बावजूद इसे ठीक नहीं कर रहे हैं। सड़क में कई जगह डामर भी उखड़ गया है। दोसाद पुल के पैरापिट के पाइप टूट चुके हैं। उनकी मरम्मत की भी मांग उठाई गई है।