{"_id":"62e40bcade061d1f3f594d01","slug":"civic-aminities-ranikhet-news-hld4707135124","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की कमी से छतीनाखाल के लोगों का चढ़ा पारा, बीईओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की कमी से छतीनाखाल के लोगों का चढ़ा पारा, बीईओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते छतीनाखाल के जनप्रतिनिधि। ?
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छतीनाखाल में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग के लिए क्षेत्रवासियों ने बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के तमाम दावे हो रहे हैं लेकिन विद्यालयों में शिक्षक नहीं होने से नौनिहालों का भविष्य अधर में है। चेतावनी दी कि यदि जल्द शिक्षकों सहित पूरे स्टाफ की व्यवस्था नहीं हुई तो अभिभावक वृहद आंदोलन शुरू कर देंगे।
शिक्षकों की कमी के चलते अभिभावकों और क्षेत्रवासियों का पारा चढ़ गया। सुबह बीईओ कार्यालय परिसर में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। बीईओ को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी पीएस मेहरा को सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाना चाह रही है और शिक्षकों की व्यवस्था नहीं कर पा रही है। विगत कई वर्षों से विद्यालय में गणित, अंग्रेजी के अध्यापक और लिपिक का पद रिक्त है।
बार बार की मांग के बाबजूद प्रशासन द्वारा मामले का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इस कारण विद्यालय में हर वर्ष छात्रों की संख्या में गिरावट आ रही है। शीघ्र विद्यालय में पूर्ण स्टाफ की व्यवस्था नहीं होने पर क्षेत्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। वहां ग्राम प्रधान गीता देवी, सतीश चंद्रजोशी, बालम जोशी, उमेश चंद्र उप्रेती, गीता देवी, नीमा देवी, भगवती देवी, ललिता देवी, शोभा देवी, पुष्पा देवी, तारा देवी, नीमा देवी, सूरज उपाध्याय आदि शामिल रहे।