{"_id":"653ffd722435c9914c06d906","slug":"civic-aminities-people-face-problems-almora-news-c-319-1-shld1008-300-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सीडीओ ने दिए जनऔषधि केंद्र खोलने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सीडीओ ने दिए जनऔषधि केंद्र खोलने के निर्देश
Tue, 31 Oct 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने सीएचसी में चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक ली और चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बाद में कई कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने बंद पड़े जन औषधि केंद्र को खोलने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला अपर मुख्य चिकित्साधिकारी योगेश पुरोहित, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमजद खान, डाॅ. अमीत रतन, बीडीओ दिलमणी जोशी और अतुल सक्सेना आदि थे। गेवाड़ विकास समिति के अध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने सीडीओ से भेंट कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और अल्ट्रासाउंड की नियमित सेवा की मांग की। सीडीओ ने इससे पहले ब्लाॅक कार्यालय का निरीक्षण कर समस्याएं सुनीं। संवाद
विज्ञापन