Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

Almora News: पाये और दर्शानी के ग्रामीणों को बेडचूवा योजना से भी होगी नियमित पेयजल की आपूर्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
गरुड़ (बागेश्वर)। पेयजल संकट के दौर से गुजर रहे दर्शानी और पाये के ग्रामीणों का मंगलवार से प्रस्तावित आंदोलन एसडीएम, जल निगम और जल संस्थान के अभियंताओं से हुई वार्ता के बाद फिलहाल स्थगित हो गया है। एसडीएम ने दर्शानी और पाये के ग्रामीणों को बेडचूवा योजना से भी नियमित पेयजल की आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दर्शानी और पाये के ग्रामीणों को चालीस साल से बेडचूवा पेयजल योजना से पेयजल की आपूर्ति हो रही थी। पेयजल निगम ने कुछ माह पूर्व गरुड़ वृहद पंपिंग पेयजल योजना से पाये और दर्शानी गांव को जोड़ दिया था। पंपिंग योजना से नियमित पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि पंपिंग योजना से जोड़ने के बाद जल संस्थान ने कुछ सफेदपोश नेताओं के दबाव में बेडचूवा योजना से दर्शानी और पाये गांव के ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति बंद कर दी। पंपिंग योजना से दर्शानी और पाये गांव में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने पर दोनों गांवों में पेयजल संकट गहरा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बेडचूवा योजना से पूर्व की भांति पेयजल आपूर्ति करने की मांग के लिए गांव में आज से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

एसडीएम आरके पांडे ने दर्शानी गांव में पेयजल निगम की जेई अंजिल नेगी, जल संस्थान के अवर अभियंता अशोक कुमार भट्ट, तहसीलदार तितिक्षा जोशी को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों और अधिकारियों की ग्रामीणों से वार्ता हुई। एसडीएम ने जल संस्थान के अवर अभियंता से पाये और दर्शानी के ग्रामीणों को पूर्ववत पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। एसडीएम से हुई वार्ता के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है। समझौता वार्ता में पूर्व प्रधान भोला पांडे, आनंद जोशी, हरीश पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed