फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

Almora News: पुरुड़ा ग्राम समूह लिफ्ट पेयजल योजना से बुझेगी नौ गांवों की प्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
गरुड़ (बागेश्वर)। पुरुड़ा ग्राम समूह लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य कुछ ही दिनों के अंदर शुरू होने वाला है। पेयजल निगम ने योजना के निर्माण की सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। योजना के निर्माण में 452.21 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

विकासखंड के पुरुड़ा, बिनखोली, कोठों रामपुर दिगोली, थापल, चनोली, नौकुड़ा और मन्यूड़ा के ग्रामीणों को गर्मी के सीजन में पेयजल संकट के दौर से गुजरना पड़ता था। पुरुड़ा ग्राम पंचायत के लिए हंस फाउंडेशन के सहयोग से कुछ साल पूर्व एक योजना बनी थी। इससे तहसील मुख्यालय, सीमैप, वन रेंज कार्यालय, फायर सर्विस कार्यालय, थाना परिसर कतिपय कारणों से वंचित रह गया था। हंस फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता कंचन सिंह थायत ने पुरुड़ा ग्राम समूह पेयजल योजना के लिए पेयजल निगम से डीपीआर तैयार कर शासन को एक साल पूर्व फाइल भेजी थी। पेयजल निगम के ईई विपिन कुमार रवि ने बताया कि विभाग ने योजना के निर्माण की सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं।
विज्ञापन

योजना का निर्माण कार्य कुछ ही दिनों के अंदर शुरू हो जाएगा। पेयजल लिफ्ट योजना की स्वीकृति मिलने पर पुरुड़ा के नंदन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह थायत, मोहन सिंह राना, चनोली के आनंद सिंह नेगी, नंदन नेगी, कैलाश नयाल, नरेंद्र बिष्ट, दिगंबर नाथ गोस्वामी, पूरन मेहता, बंशी नाथ ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने योजना स्वीकृत कराने के लिए सीएम पुष्कर धामी और कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed