{"_id":"629a5090a3fc2a38c83867b1","slug":"civic-aminities-almora-news-hld4647721198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासी महाविद्यालय के निकट तक पहुंची जंगल की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासी महाविद्यालय के निकट तक पहुंची जंगल की आग
विज्ञापन
मासी में महाविद्यालय परिसर के निकट तक पहुंची जगल की आग।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में वनों के धधकने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को मनकोट के पास का जंगल वनाग्नि की चपेट में आ गया। आग फैलते हुए मोटर मार्ग तक पहुंच गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग को काबू किया। सड़क तक आग पहुंचने के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वन संपदा को भी नुकसान हो रहा है।
मई के पूरे महीने मौसम वन विभाग पर मेहरबान रहा लेकिन जून आते ही हालात बदल गए हैं। मौसम सामान्य रहने के बाद से वनों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। महीने के पहले दिन से ही वनाग्नि की घटनाएं होने लगी हैं। गुरुवार की शाम को मनकोट के समीप का जंगल जल उठा और आग बागेश्वर-कांडा मार्ग तक पहुंच गई। सड़क पर चलने वाले लोगों को आग की तपिश और धुएं ने खासा परेशान किया।
आग लगने की सूचना वन विभाग को दी गई। विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर आग को काबू किया। इधर डीएफओ हिमांशु बागरी ने कहा कि कुछ लोग अच्छी घास के लालच में जंगलों को जलाने का काम कर रहे हैं जिसके कारण वनाग्नि की घटनाएं बढ़ रही है। विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है और वनों को आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
मासी महाविद्यालय के निकट तक पहुंची
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी के जंगलों में लगी आग महाविद्यालय परिसर तक पहुंच गई। विद्यालय स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय चौकी पुलिस व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। किसी प्रकार का नुकसान नही हुआ।
गर्मी बढ़ने के साथ ही एक बार फिर जंगलों में आग लगना शुरू हो गया है शुक्रवार को मासी, डोबरी के जंगलों में लगी आग अचानक राजकीय महाविद्यालय मासी परिसर के निकट तक पहुंच गई। गनीमत रही कि दिन होने से विद्यालय स्टाफ ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। चौकी पुलिस के साथ ग्राम प्रधान मासी दीपा मासीवाल, स्थानीय ग्रामीणों, विद्यालय स्टाफ ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सूचना के बाद वन विभाग कर्मी भी पहुंच गए थे। संवाद