फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   City water supply was disrupted for the fourth day

चौथे दिन भी शहर में पानी की आपूर्ति रही ठप

Tue, 19 Jul 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Tue, 19 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
 बारिश के चलते कोसी नदी के उफान पर आने से चौथे दिन भी जल संस्थान अल्मोड़ा शहर को पेयजल की आपूर्ति नहीं कर सका। शहर में पानी के लिए हा-हाकार मचा हुआ है। लोग पीने के लिए नौलों से पानी ला रहे हैं। जबकि अन्य कार्यों के लिए बरसाती पानी सहारा बन रहा है। मंगलवार से शहर में पानी की आपूर्ति होने की संभावना है।
विज्ञापन



बारिश से कोसी, स्याल, सांई समेत आसपास की नदियां और नाले ऊफान पर हैं। जल संस्थान चौथे दिन भी नगर और आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं कर पाया है। शहर में पानी के लिए हा-हाकार मचा हुआ है। अन्य दिनों उपेक्षित रहने वाले नौले पानी नहीं आने पर लोगों का सहारा बन रहे हैं। पानी भरने के लिए नौलों में लोगों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन



जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने बताया कि सोमवार को नदी का जल स्तर घटने पर सुबह के समय दो पंप चालू कर दिए गए थे। दिन में फिर जल स्तर बढ़ गया था और पंप नहीं चले। शाम के समय बारिश थमने के बाद तीनों पंप चल रहे हैं। मंगलवार को शहर में पानी की आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed