फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   City Bus Starts From Almora

राज्य स्थापना दिवस पर अल्मोड़ा में शुरू हुई सिटी बस सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
City Bus Starts From Almora
अल्मोड़ा के चौघानपाटा से सिटी बस का शुभारंभ करते मंत्री धन सिंह रावत, डीएम वंदना सिंह, विधायक मनो? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लंबे समय के इंतजार के बाद राज्य स्थापना दिवस पर नगर में सिटी बस सेवा शुरू हो गई है। लंबे समय बाद सिटी बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और डीएम वंदना आदि ने चौघानपाटा से सिटी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभारी मंत्री रावत ने कहा कि जिला प्रशासन और सरकार के प्रयास से जनपद मुख्यालय अल्मोड़ा में सिटी बस का संचालन किया गया है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन, नगर पालिका अध्यक्ष, विधायक समेत जिले वासियों को बधाई दी। बताया गया कि 16 सीटर सिटी बस रोजाना करबला से संचालित होकर नवीन कलक्ट्रेट तक जाएगी। सिटी सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। 22 साल बाद राज्य स्थापना दिवस पर लोगों की मांग पूरी होने से उन्हें राहत मिली। लोगों का कहना है कि सिटी बस को पूरे नगर क्षेत्र होते हुए संचालित किया जाना चाहिए ताकि पूरी आबादी को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम के बाद जिला प्रभारी मंत्री सहित अन्य जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों ने शिखर तिराहे पर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed