फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Citrus fruits have not reached farmers marketing

नींबू प्रजाति के फल विपणन को किसान नहीं पहुंचे 

Wed, 08 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 08 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Citrus fruits have not reached farmers marketing
रसड़ा के कृषि मंडी में अधिक मात्रा में टमाटर गिरा।

अल्मोड़ा। सरकारें फलोत्पादन को बढ़ावा देने के दावे जरूर करती हैं, पर पर्वतीय क्षेत्र में सरकारी स्तर पर फलों के विपणन की कोई व्यवस्था नहीं है। जिले में किसान बहुतायत में माल्टा, नीबू, संतरा, गलगल, जामिर, कागजी नींबू का बहुतायत में उत्पादन करते हैं। सरकारी खरीद की दरें बाजार मूल्य से काफी कम होने से इस वर्ष उद्यान सचल केंद्रों में किसी भी किसान ने नींबू प्रजाति के फलों का विपणन नहीं किया। जिससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी स्तर पर फलों के विपणन के लिए कितने पुख्ता इंतजाम हैं।      

विज्ञापन


जिले के विभिन्न क्षेत्रों में माल्टा, नीबू, संतरा, गलगल, कागजी-नींबू, जामिर आदि से 940 हेक्टेयर क्षेत्र आच्छादित है। धौलादेवी, हवालबाग, ताकुला, ताड़ीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया, लमगड़ा, भैंसियाछाना आदि क्षेत्रों में किसान नींबू प्रजाति के फलों का उत्पादन करते हैं। जिले में प्रतिवर्ष 8331.85 मिट्रिक टन नींबू प्रजाति के फलों का उत्पादन होता है। बाजार में माल्टा 30 रुपए किलो, संतरा 40, नीबू 20 रुपए, मौसमी 60 रुपए, कागजी नींबू 50 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन


सरकारी स्तर पर नींबू प्रजाति के फलों की खरीद के लिए सरकार ने उद्यान विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार ने ए ग्रेड माल्टा के 16 रुपए प्रति किलो, बी ग्रेड माल्टा के 13 रुपए, ए ग्रेड नीबू, गलगल के आठ रुपए, बी ग्रेड नीबू, गलगल के छह रुपए दाम निर्धारित किए हैं। खरीद के लिए विभाग ने जिले में 11 उद्यान सचल केंद्रों को यह जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार मूल्य से कम दाम पर सरकारी दरें होने से इस वर्ष कोई भी किसान उद्यान सचल केंद्रों में नींबू प्रजाति के फलों के विपणन के लिए नहीं पहुंचा। इस बारे में जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी का कहना है कि सरकारी खरीद मूल्य कम होने से उद्यान सचल केंद्रों में नींबू प्रजाति के फलों के विपणन को किसान नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed