फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   cinematographer rajesh will teach film making tricks

प्रख्यात सिनेमाटोग्राफर राजेश रानीखेत में सिखाएंगे फिल्म मेकिंग के गुर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
cinematographer rajesh will teach film making tricks
सिनेमाटोग्राफर शाह। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। फिल्म मेकिंग के इच्छुक लोगों के लिए इस बार बेहतरीन मौका है। बॉलीवुड के जाने माने सिनेमैटोग्राफर राजेश शाह शरदोत्सव के तहत रानीखेत में 10 दिनी कार्यशाला लगाकर लोगों को फिल्म मेकिंग के गुर सिखाएंगे। कार्यशाला एक अक्तूबर को यहां मिशन इंटर कॉलेज में शुरू होगी। प्रतिदिन दो सत्रों में कार्यशाला लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इच्छुक लोग 28 सितंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मों के प्रख्यात सिनेमैटोग्राफर राजेश शाह ने कई स्थानों पर फिल्म मेकिंग से संबंधित कार्यशालाएं लगाई हैं। वह कैमरा चलाने, उसे संभालने के तरीके बताते हैं। मिड शॉट, क्लोजअप, जूम इन और आउट आदि की जानकारी भी विस्तार पूर्वक देते हैं। फिल्म मेकिंग के इच्छुक रानीखेत में भी कई लोग हैं।
विज्ञापन

डेढ़ दशक पहले राजेश शाह ने यहां बाल फिल्म फोटो का भी निर्माण किया था। राजेश शाह कहते हैं कि फिल्म में सबसे बड़ा स्तंभ ही कैमरा है, कैमरे से ही फिल्म का भविष्य होता है। उन्होंने सेंट जोसेफ स्कूल नैनीताल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की, इसके बाद डीएसबी कैंपस से स्नातक किया। बाद में उन्होंने पुणे के एफटीआईआई से सिनेमेटोग्राफी से पोस्ट ग्रेज्युएशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह बॉलीवुड की छोटी-बड़ी फिल्मों में बतौर सिनेमैटोग्राफर काम करने लगे। 2001 में उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। मुन्ना भाई एमबीबीएस और थ्री इडियट्स जैसी बड़ी फिल्मों में भी वह बतौर असिस्टेंट सिनेमैटोग्राफर काम कर चुके हैं। रानीखेत में कार्यशाला एक अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक चलेगी। शदोत्सव सांस्कृति समिति के संयोजक विमल सती ने बताया कि 28 सितंबर को पंजीकरण व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी के पास किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed